सपा सरकार बनने पर मिश्रपुर-सीतामढ़ी पक्का पुल का निर्माण किया जाएगा:सतीश मिश्रा

MIRZAPUR NEWS : सोमवार को छानबे क्षेत्र के रामपुर हंसवार ग्राम सभा में पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता ई० सतीश मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम का नेतृत्व हनुमान आईएएस कोचिंग के संस्थापक और सपा नेता जंगबहादुर सरोज ने किया।सभा को संबोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा-वर्तमान सरकार नौजवानों, किसानों, गांवों और गरीबों के खिलाफ काम कर रही है। उसके विपरीत  समाजवादी सरकार ने लैपटॉप बांटकर युवाओं को तकनीक से जोड़ा और गांव–गरीब–किसानों को मजबूत किया। उन्होंने वादा किया कि छानबे क्षेत्र की प्रमुख मांग मिश्रपुर-सीतामढ़ी पक्का पुल का निर्माण सपा सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। जनसभा में सपा के दर्जनों नेताओं के साथ हजारों बुजुर्ग, युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *