फुटबाल में अतुलनीय योगदान के लिए नारायण जी गोपाल सम्मानित

फोटो: वयोवृद्ध फुटबालर नारायण जी गोपाल को सम्मानित करते पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी

PRAYAGRAJ NEWS: शहर के वयोवृद्ध फुटबाल खिलाड़ी, यंगस्टर्स क्लब एवं जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायणजी गोपाल को फुटबॉल में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता की समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मजीदिया कॉलेज मैदान पर रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान प्रयागराज के पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  गौरतलब है कि नारायण जी गोपाल 86 वर्ष की आयु में भी फुटबाल में सक्रिय हैं और जिला फुटबाल संघ की लीग के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *