Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सैनी पुलिस व एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 11 लाख की कीमत का 44 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया है । जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह मयफोर्स व एसओजी टीम द्वारा धाता-सिराथू रोड़ स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल पर बिना नम्बर प्लेट की खड़ी सफेद वेन्यू कार की चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त 03 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से कुल 44 किलो 190 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत 11 लाख रू०), 01 अदद वेन्यू कार बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना सैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया । थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से बरामद अवैध गाँजा के बारे में पूछने पर बताया गया कि यह गाँजा उड़ीसा का एक व्यक्ति हमें देकर गया था, जिसका हम नाम पता नहीं जानते है, इस गाँजे को हमलोग सोमवार को 09 बजे तक खागा में एक व्यक्ति को डिलिवर करने वाले थे, उस व्यक्ति का भी नाम पता मालूम नहीं है, वह व्यक्ति सोमवार के दिन हमें खागा में मिलता है, हम उसे देकर वापस आ जाते हैं। आज हम लोग खागा ही जा रहे थे कि रास्ते में गाड़ी चला रहे निखिल को नींद आने लगी तो सोचा कि थोड़ी देर आराम कर ले फिर निकलेगें पैसों की लालच में आकर हमलोग यह काम करते है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चित्रकूट जनपद के मऊ निवासी निखिल मिश्रा पुत्र भैयालाल मिश्रा , चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली के अहमदगंज निवासी कल्लू पटेल पुत्र बिहारीलाल व चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के कोपामऊ निवासी अनिल सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 44 किलो 190 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत 11 लाख रू0) व एक अदद सफेद वेन्यू कार (बिना नम्बर प्लेट) की थी।