Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पांच दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
KAUSHAMBI NEWS: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मंझनपुर स्थित छात्रावासों में अव्यवस्था, आवंटन अनियमितता, निर्माण और बजट घोटाले के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपीने सोमवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने पांच दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।एबीवीपी ने कहा कि छात्रावासों में पात्र छात्रों को कमरा नहीं दिया जा रहा, जबकि अनेक कमरे कर्मचारियों एवं अन्य लोगों के रहने के लिए दे दिए गए हैं। परीक्षा नज़दीक होने के बावजूद 30–40 छात्र आवास न मिलने से गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।परिषद ने आरोप लगाया कि मंझनपुर स्थित महामाया बालिका छात्रावास में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी परिवार सहित रह रहे हैं, जबकि छात्राओं के लिए आवास उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। छात्रावासों के निर्माण में टाइल्स, सीमेंट, पुट्टी सहित अन्य सामग्री में बड़े पैमाने पर घटिया सामान का उपयोग किया गया है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।एबीवीपी ने कहा कि वर्ष 2023–24 और 2024–25 में छात्रावासों हेतु सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि और उसके व्यय का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका गहराती जा रही है। संगठन ने निकाले गए पुराने छात्रों को दोबारा आवंटन देने और उनके ऊपर दर्ज की गई अनावश्यक एफआईआर वापस लेने की भी मांग की है।पुरुष छात्रावास की सुरक्षा को लेकर भी परिषद ने चिंता जताते हुए बाउंड्री की ऊँचाई बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने की बात कही।एबीवीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 5 दिन के भीतर सभी मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।