Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मूरतगंज इकाई का हुआ गठन
KAUSHAMBI NEWS: सोमवार को राष्टीय शैक्षिक महासंघ की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र मूरतगंज में संपन्न हुई।बैठक में मूरतगंज ब्लॉक की इकाई का गठन किया गया।जिसमें आलोक द्विवेदी को ब्लॉक अध्यक्ष ,योगेन्द्र सिंह को महामंत्री , विनोद सिंह चंदेल को कोषाध्यक्ष,स्नेहांशु राहज को संगठन मंत्री,अरुण कुमार शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मोहित केसरवानी,उमाशंकर यादव को उपाध्यक्ष, जिम्मी करवरिया को उपाध्यक्ष,उमेश सिंह,इरशाद अहमद को मंत्री बनाया गया। अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक हित के लिए संगठन सदैव तत्पर है किसी भी शिक्षक का शोषण नहीं होने दिया जायेगा,संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्यकारिणी शिक्षक हित में कार्य करेगी।सदस्यता अभियान चलाकर शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन के पदाधिकारी पूर्णमनोयोग से कार्य करें।संगठन के जिला सहसंयोजक अवनीश मिश्र ने कार्यकारिणी को बधाई दी और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की।कार्यक्रम का संचालन मारुति नंदन ने किया।इस मौके पर सरसवां ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह,भूपेंद्र कुमार सिंह,ज्ञानेश मिश्र,रवि भूषण,राहुल,सरस्वती, दीप्ति,श्वेता चौधरी,रीना,प्रभात कुमार,भार्गव यादव, राकेश बत्रा,शान मोहम्मद,संदीप शुक्ला सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।