Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में आयोजित हुई जनपद स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता
KAUSHAMBI NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ आदेश के क्रम में डायट प्राचार्य निधि शुक्ला की अध्यक्षता/निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के प्रत्येक विकासखंड से दो -दो महिला शिक्षक व दो -दो पुरुष अध्यापकों ने योगाभ्यास प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्य ने योग कर्मसु कौशलम को मानव जीवन में उपयोगिता को बताया कर्म ही योग , इसके भविष्य में होने वाले लाभों के बारे में उपस्थित शिक्षकों को बताया। योगाभ्यास प्रतियोगिता के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में उरिष्ठ प्रसाद चौधरी
सह जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति कौशांबी, किरन जोशी जिला संगठन मंत्री पतंजलि भारत स्वाभिमान (न्यास ), सुशील कुमार जिला प्रभारी युवा भारत (पतंजलि) कौशांबी निर्णायक मंडल के सदस्य के सर्वसम्मति से जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एक महिला शिक्षक सविता सिंह प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर विकास खण्ड चायल व एक पुरुष शिक्षक राजू केसरवानी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़रिया सुकुवारा, विकास खण्ड कौशाम्बी का राज्य योगाभ्यास प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले शीर्ष 5 पुरुष शिक्षकों व 5 महिला शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर, कौशाम्बी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ देवेश सिंह यादव रहें। इस अवसर प्रवक्ता . संदीप कुमार तिवारी , डॉ देवेन्द्र कुमार मिश्र, धीरज कुमार, शबनम सिद्दिकी, डॉ अनामिका सिंह, शबीह मुस्तफा, सुरेश मिश्र, डॉ दिनेश कुमार यादव सहित अन्य डायट स्टॉफ उपस्थित रहे।