Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

किसानो के हित में मेरा जमीनी संघर्ष जारी रहेगा:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता अजय सोनी की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है जब पिछले दो साल से जर्जर और बंद और वीरान पड़ी साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द से किसानो को डीएपी का वितरण कराया गया। मौके पर पहुंचे किसान नेता अजय सोनी ने इस अवसर पर किसानो को डीएपी का वितरण कराया। आसपास के दर्जनों गांवों के किसान डीएपी पाकर खुश हुए और किसान नेता अजय सोनी की मुक्तकंठ से सराहना की। गौरतलब है कि सिराथू ब्लॉक के साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द के भवन जर्जर होने और समिति के सचिव हरिश्चंद्र के सेवानिवृत्त होने से यह समिति दो सालों से बंद और वीरान पड़ी थी जिससे सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों किसानो को डीएपी नही मिल पा रही थी। इस मामले को लेकर किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी काफी समय से संघर्ष कर रहे थे।जिलाधिकारी कार्यालय मंझनपुर और विभाग के अधिकारियों का घेराव और प्रदर्शन कर बंद पड़ी साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द से किसानो को डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की थी। कई बार ज्ञापन और नारेबाजी कर विभागीय अधिकारियों को डीएपी उपलब्ध कराए जाने का दबाव बनाया था, जिसपर जिम्मेदार अधिकारियों ने किसान नेता की मांग पर सोमवार को साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द मे 450 बोरी डीएपी उपलब्ध कराई। मौके पर पहुंचे किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सचिव विजय सिंह के साथ सैकड़ों किसानो को डीएपी दिलाने का काम किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे किसानो ने किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की मेहनत की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि किसान नेता अजय सोनी की मेहनत रंग लाई है। इस अवसर पर किसानो से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को डीएपी का वितरण होगा। आगे कहा कि किसानो के हित में मेरा जमीनी संघर्ष जारी रहेगा। आगे भी किसानो के हित में कई कार्य शुरू कराए जायेंगे। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान इंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रूद्र सिंह, बृजेंद्र तिवारी, इन्द्रनाथ तिवारी, हेमराज यादव समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।