फतेहपुर में साइबर अपराध रोकथाम हेतु जनपदीय गोष्ठी का आयोजन

एनसीआरपी, प्रतिबिंब व समन्वय पोर्टल के उपयोग पर दी गई विशेष जानकारी
FATEHPUR NEWS : शासन एवं साइबर पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के क्रम में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सम्मेलन कक्ष, पुलिस लाइन फतेहपुर में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्राधिकारी अपराध बृजमोहन राय सहित जनपद के सभी थानों पर गठित साइबर सेल/हेल्पडेस्क के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बढ़ते साइबर अपराधों की प्रवृत्ति पर गहन चर्चा की और मुख्यालय से निर्गत आदेश-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर बल दिया। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को एनसीआरपी पोर्टल, प्रतिबिंब पोर्टल और समन्वय पोर्टल के प्रयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही डीजी परिपत्र 32/2025 में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुपालन तथा वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आमजन को निरंतर जागरूकता अभियानों से जोड़ा जाए और हर थाना स्तर पर साइबर हेल्पडेस्क की सक्रियता बनाए रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *