आज की बेटियाँ सुरक्षित और आत्मविश्वास से बना रही है अपना रास्ता-प्रतिभा कुशवाहा

PRATAPGARH NEWS: पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि मिशन शक्ति का प्रारंभ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है, यही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं और बेटियों को वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही साथ विभिन्न सरकारी विभागों के साथ सहयोग कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और अपराध और हिंसा की शिकार महिलाओं के बचाव संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज की बेटियॉ सुरक्षित हैं और आत्मविश्वास से अपना रास्ता बना रही हैं।जागरूकता कार्यक्रम में जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं ने थारू जनजाति का लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रधानाचार्य गीता यादव ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया.एडीआईओएस प्रतापगढ़ आरपी सरोज, प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह आदि ने कार्यक्रम की प्रशंसा किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य डा0 मोहम्मद अनीस, ब्लाक प्रमुख कौशांबी नेवादा संदीप मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मौर्य समाज राम अचल मौर्य सहित अभिषेक द्विवेदी, जया यादव, प्रिया, वंदना, आनंद शुक्ला, सविता सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *