आतंकियों से विस्फोटक पदार्थो की बरादमगी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर- प्रमोद तिवारी

सांसद ने प्रदेश के पूर्व आईएएस जितेन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर जताया दुख
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी रहे सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस जितेन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि प्रतापगढ़ के तत्कालीन जिलाधिकारी के रूप में आईएएस जितेन्द्र कुमार ने जिले के विकास को योजनागत मजबूती प्रदान की। उन्होने कहा कि प्रदेश शासन में माध्यमिक शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिव रहते हुए भी जितेन्द्र कुमार ने प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश को मजबूत दिशा प्रदान करने में भी अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। इधर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा शासित राज्य गुजरात और हरियाणा में सीमा पार से आतंकियों द्वारा रासायनिक जहर तथा विस्फोटक पदार्थो के जरिए देश में आतंकी हमले की दुस्साहसिक चिंताजनक साजिश रची। उन्होने कहा कि गुजरात व हरियाणा मंे भाजपा की सरकार है और केन्द्र मे भी भाजपा की ही सरकार है। उन्होने कहा कि ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों को इन आतंकी हमलों की रेकी का खुलासा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर है। उन्होने कहा कि विशेष सुरक्षा जांच एजेन्सी की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आना कि विस्फोटक पदार्थो और खतरनाक हथियारों की आपूर्ति पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए यहां सप्लाई की जाती रही, यह और भी चिन्ता का विषय है। उन्होने कहा कि इस खुलासे से यह जाहिर हो गया है कि भाजपा आतंकवादी गतिविधियों को अभी भी गंभीरता से नही ले रही है। उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर इस गंभीर खुलासे को लेकर अपनी जबाबदेही और आतंकवाद नियंत्रण के क्षेत्र में असफलता ही नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान सोमवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *