Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर के कपूरथला स्थित सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में चल रहे वार्षिक इंटर हाउस स्पोर्ट्स इवेंट ‘बिगुल 3.0′ ‘ए बैटल ऑफ टैलेंट’ के दूसरे दिन खेल मैदान उत्साह, उमंग और जोश से भर उठा। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और मैदान को तालियों से गूंजा दिया। आज के इवेंट में बैलून विद टॉफी रेस,स्लो साइकिल रेस,रिंग बॉल, म्यूज़िकल चेयर रेस,ट्रैक द रोलिंग बॉल व लेग रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।जूनियर, हायर जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में विद्यार्थियों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया।हिन्दी माध्यम में सरदार वल्लभभाई पटेल हाउस ने बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरु गोविन्द सिंह हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।वहीं अंग्रेज़ी माध्यम में विज़न हाउस ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि वायब्रेंट हाउस ने कड़ी टक्कर देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।विद्यालय के प्रबंधक विशाल सेठ ने कहा कि “खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है, जहाँ अनुशासन, धैर्य और एकता सिखाई जाती है।”प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह एवं संचालिका लेखनी सेठ ने सभी खिलाड़ियों की हौसला-अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम सीनियर इंचार्ज एम.बी. मिश्रा, ज्ञानपुंज शाखा की इंचार्ज तनुजा गुप्ता, प्राइमरी विंग इंचार्ज पारुल श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, शिक्षिका मनीषा , निधि , कंचन , चांदनी , तान्या , कुमकुम , किरण तथा शिक्षक आर.के. सिंह,उपदेश तिवारी, अभिषेक वर्मा,रविंद्र दीक्षित, अजय दीक्षित, रोशन लाल, विवेक सक्सेना, शैलेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही। खेलों की इस उत्सवधारा को आगे बढ़ते हुए कल बैडमिंटन, खो-खो,हूप रिले रेस, बैक रेस विद रिंग जैसी दिलचस्प प्रतियोगिताएं होंगी। जहां चारों हाउस के मुकाबले मैदान में भरेंगे नई ऊर्जा।