Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लिए करीब सरकारी दर्जनों बसें विभिन्न डीपो की संचालित हैं और चौकी चौराहे पर बस स्टाप होते हुए सुरक्षित खड़ी करने की जगह निर्धारित है उसके बावजूद चंद रुपयों के लालच में मथुरा डीपो के चालक परिचालक सरकारी बस को करीब रात 1 बजे पलिया गौरीफंटा रोड़ बंसीनगर चौकी के आस-पास सून-शान जगहें पर खड़ी कर गायब हो जाते हैं। जबकि अधेरे में खड़ी मथुरा डीपो की रोडवेज बस को हर दम बड़ी घटना का डर सताता रहता है यही नहीं बस में यात्रा कर रहे नेपाली यात्रियों को जिस जगह पर बस खड़ी कर उतारा जाता है उसके आसपास खूंखार जंगली जानवर व लूट पाट का डर बना रहता है अगर नेपाली यात्री भूलवश बस से इधर उधर गया या तो जानवरों का शिकार हो सकता है या फिर किसी चोर गिरोह के चंगुल मे फस कर कोई बड़ी घटनाओं का शिकार हो सकता है, सबसे बड़ी बात न तो यात्रियों की सुविधा है जबकि पास ही जंगल होने के चलते जानवर का खतरा तो मडराता ही है साथ ही साथ लूट जैसी घटनाओं से भी पुलिस को अनदेखा नहीं किया जा सकता जबकि रोडवेज बसे खड़ी करने के लिए स्टेशन रोड पलिया चौकी के पास सबसे महफूज जगह निर्धारित है और पुलिस की गश्त भी बराबर रहती है। लेकिन चंद रुपयों के लालच मे मथुरा डीपो की सरकारी बस के चालक परिचालक नेपाली यात्रियों से खिलवाड़ करते हुए सरकारी बसो को पलिया से 8 किलोमीटर की दूरी खड़ी कर रहे है वहीं मथुरा डीपो के एआरएम को फोन लगाया गया लेकिन बात नहीं हो पाई।