महिला सशक्तिकरण को लेकर गौरडीह में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम, बालिकाओं को दी गई कानून व योजनाओं की जानकारी

SIDHARTHNAGAR NEWS: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को जनक नंदिनी बाल विद्या मंदिर, गौरडीह में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और नये आपराधिक कानूनों से अवगत कराया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह व थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर—1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन—की जानकारी दी गई। छात्राओं को नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल लल्लन, बेचन यादव और महिला कांस्टेबल नीलम मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *