Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोनई में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था का एक मार्मिक उदाहरण सामने आया है। यहां निवासी अवधेश शर्मा को अपनी बेटी रीता की 12 नवंबर को होने वाली शादी से पहले स्वयं सफाई कर्मी बनना पड़ रहा है। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर गांव में झाड़ू लगाकर सफाई की। अवधेश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। “मेरी बेटी की शादी है, बारात आने वाली है, लेकिन गांव में गंदगी और जलभराव से हालत बेहद खराब है। मजबूरी में हमें खुद ही सफाई करनी पड़ रही है,” उन्होंने बताया।
गांव वालों का कहना है कि 1 अक्टूबर से चल रहे स्वच्छता अभियान का यहां कोई असर नहीं दिखाई दिया। नालियां चोक हैं, कई जगहों पर जलभराव है, जिसके कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार अक्सर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं संक्रमण और मच्छरों से परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था की सुध लेने के लिए पंचायत की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्राम प्रधान कंचन यादव से इस संबंध में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।