जनपद स्तरीय अधिकारी बिना जिलाधिकारी की अनुमति नहीं छोडेंगे मुख्यालय

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी अपने एक आदेश के तहत अधोहस्ताक्षरी (जिलाधिकारी) से अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर चले जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने भविष्य मे यदि किसी जनपदीय अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर जाते है तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने मे आया है कि अवकाश के दिनों में शासन से मांगी जाने वाली सूचनाओं की आख्या जनपद स्तरीय अधिकारियों से मांगे जाने पर ज्ञात होता है कि वे जनपद मुख्यालय पर नहीं है, और अपनी आख्या समय से उपलब्ध नही करा पाते है जिससे शासन के समक्ष जिला प्रशासन की छबि खराब होती है। जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया जाता है कि जिलाधिकारी पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर कदापि न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *