पैदल यात्री को बाइक ने मारी टक्कर दोनों घायल

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल ग्राम के पास पैदल यात्री को बाइक ने टक्कर मार दी है जिससे पैदल यात्री भी घायल हो गया और बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया है दुर्घटना में घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास पैदल जा रहे लालता प्रशाद सरोज उम्र 30 वर्ष पुत्र सुंदर लाल सरोज निवासी मलाक भायल को तेज रफ्तार बाइक सवार बोच यादव निवासी करेंटी ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे पैदल यात्री सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया है उसकी हालत गम्भीर हो गई टक्कर लगने से बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा और वह भी घायल हो गया है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई दुर्घटना की सूचना पाकर थाना कोखराज पुलिस मौके पर पहुँची कोखराज पुलिस ने गम्भीर घायल को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहाँ पर हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही बाइक चालक बोच यादव निवासी करेंटी चालक को भी गम्भीर चोटें आईं हैं जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *