Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: आरएमपी पीजी महाविद्यालय, के शिक्षकों डॉक्टर अनूप सिंह (समाजशास्त्र) और डॉक्टर शशांक कुमार सिंह (हिंदी) को उनके नवाचार कार्य के लिए कॉपीराइट/बौद्धिक संपदा प्रमाणन प्राप्त हुआ है। “रीयल-टाइम सोशल बिहेवियर एनालिसिस डिवाइस” शीर्षक से दर्ज इस कार्य को औपचारिक मान्यता मिलने पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने दोनों शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के अनुसंधान-उन्मुख वातावरण और अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में बड़ा कदम है। प्राचार्य प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय की अनुसंधान क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी और छात्रों-शोधार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करेगी। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉक्टर जयवीर सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा, ताकि स्थानीय से वैश्विक स्तर तक सामाजिक उपयोगिता वाले अनुसंधान सामने आएँ। जिला सूचना अधिकारी लालकमल ने भी शिक्षकों को बधाई दी तथा कहा कि यह जिले का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि है । डॉ. अनूप सिंह और डॉ. शशांक कुमार सिंह ने सहयोग के लिए महाविद्यालय परिवार, छात्रों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वे अपने शोध कार्य को समाजोपयोगी परिणामों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के सभी शिक्षक अपने साथियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें बधाई दी।