अमर शहीद सरदार वल्लभभाई पटेल लौह पुरुष की 150 जयंती के उपलक्ष में  एक विशाल पदयात्रा का आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मितौली विकासखंड मितौली के अंतर्गत मडिया बाजार से पकरिया जलाल पुर तक अमर शहीद सरदार वल्लभभाई पटेल लौह पुरुष की 150 जयंती के उपलक्ष में  एक विशाल  पदयात्रा का आयोजन किया गया। और यात्रा का समापन पकरिया मैदान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पवन सिंह सदस्य विधान परिषद सीतापुर, विशिष्ठ अतिथि प्रदेशप्रवक्ता मनीष शुक्ल, अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर,आयोजक क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुर्जन लाल वर्मा मौजूद रहे। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया मुख्य अतिथि पवन सिंह ने अमर शहीद सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल एक महान नेता होने के साथ-साथ लौह पुरुष, एक बैरिस्टर भी थे, वह भारत के पहले गृहमंत्री और उप प्रधान मंत्री भी रहे, गणराज्य के संस्थापक व अहिंसा और महात्मा गांधी के विचारों से काफी प्रभावित थे वह आयरन मैन के नाम से भी जाने जाते थे। पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल किसानों के अधिकारों लिए संघर्ष किया और भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लगी और देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे उनके अलावा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सूरजलाल वर्मा नें भी अपने विचार रखें कार्यक्रम आयोजन कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने आए हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों,समस्त मंडल अध्यक्षों और सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुयायियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर  पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, बेहजम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम शंकर राज, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, पग्गू तिवारी, सुरेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष कस्ता जितेंद्र शुक्ल, मितौली मन्नालाल राठौर, मैगलगंज राम मोहन गुप्ता, अमित सिंह, गौरव सिंह मोनू, सर्वेश सिंह, अध्यक्ष गन्ना समिति मैलगंज राजेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान उत्म सिंह, प्रधान संडिलवा दिलीप सिंह, प्रधान सुधीर वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता ग्राम प्रधान बीडीसी, माताएं बहने मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *