पीड़ित ने पड़ोसी पर लगाया जमीन में अवैध कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर मिली धमकी

KAUSHAMB NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के भौतर में गांव के कुछ लोग पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करते हुए झगड़े पर आमादा होकर धमकी देते है , पीड़ित ने कार्यवाही हेतु सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नं एक भौतर निवासी संतोष कुमार पुत्र राम सरन ने बुधवार को सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपने घर के पास जमीन खरीदा था जिस पर गांव के कुछ लोग अवैध कब्जे का प्रयास करते हुए झगड़े पर आमादा हो गए और जमीन में ट्रैक्टर खड़ा कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने। पीड़ित की शिकायत पर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *