Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: मंझनपुर कोतवाली के हटवा गांव की एक महिला का आरोप है कि दो दिन पहले उसके पिता को पड़ोस का एक व्यक्ति गाली गलौच कर रहा था जिसका विरोध करने पर पड़ोसी पिता के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मंझनपुर कोतवाली के हटवा गांव की विमला देवी पुत्री राम निहोरे ने बताया कि सोमवार को उसके पिता राम निहोरे प्रधान के घर के पास खड़े थे तभी गांव का एक व्यक्ति पिता को गाली गलौच करने लगा , जिसका विरोध करने पर विपक्षी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा । जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है । पीड़िता विमला की शिकायत पर पुलिस ने राम कृपाल के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।