Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
FATEHPUR NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राचार्या आरती गुप्ता के निर्देशन में आयोजित पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को भाषा शिक्षण, नैतिक शिक्षा और मूल्य-बोध पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर शिक्षा की गुणवत्ता को निखारना था। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रवक्ता अतुल कुमार ने मातृभाषा में शिक्षा देने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, डॉ. रमेश कुमार सोनकर ने कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षण प्रदान करने की बात कही। प्रवक्ता शाइस्ता इकबाल ने नैतिक शिक्षा को जिम्मेदार नागरिक निर्माण की नींव बताया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को इन विषयों पर गहन जानकारी दी गई, ताकि वे छात्रों में बेहतर समझ और मूल्यों का विकास कर सकें। प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि इस प्रशिक्षण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब शिक्षक इन सीखी हुई विधाओं को अपनी कक्षाओं में अपनाएंगे। इस अवसर पर आभा सिंह, शिप्रा उत्तम, रजनी गुप्ता, सलोनी, अंशू, प्रीती गुप्ता, प्रीती वर्मा, प्रियंका वर्मा, रेनू सचान, प्रशांत सिंह, विभव द्विवेदी, राजेश शुक्ला, रामू कटियार सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।