तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,दो गंभीर घायल

फाइल फोटो:- सुनहरी लाल

ETAWA NEWS: बुधवार शाम बलरई थाना क्षेत्र में एक  सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ग्राम गोपालपुर मोड़ के पास की है, जहां ग्राम अजबपुर निवासी 75 वर्षीय सुनहरी लाल पुत्र राम भरोसे, 24 वर्षीय अमन राठौर और 8 वर्षीय निखिल बाइक से ग्राम धरवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुनहरी लाल को मृत घोषित कर दिया।अमन राठौर और निखिल की हालत गंभीर बताई जा रही है और दोनों का इलाज जारी है। अमन के भाई निखिल के अनुसार वे विवाह समारोह में भोज के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *