Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हुए दें बढावा : राजीव गुम्बर
SAHARANPUR NEWS: उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर में 11 नवम्बर से 20 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक नगर राजीव गुम्बर द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरान्त राजीव गुम्बर द्वारा प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों एवं राज्यों से आयी उत्कृष्ट इकाईयों का भ्रमण कर अवलोकन किया गया तथा महात्मा गांधी जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया. इस अवसर पर आर्य कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विधायक राजीव गुम्बर द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढावा देते हुए अपनाने का आग्रह किया गया तथा अलग-अलग राज्यों एवं जनपदों से आयें उद्यमियों को प्रेरित किया गया एवं स्टॉलों में लगे उत्पादों की सराहना की गयी।
कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी के आयोजक परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा मा0 विधायक राजीव गुम्बर जी एवं अन्य अधिकारी, बन्धुओ व उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रदर्शनी में 13 नवम्बर 2025 को सायं 5.30 बजे ‘‘खादी एक विचार’’ आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मुजफ्फरनगर सोम प्रकाश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, शामली जुगल किशोर, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक आर0एस0 भदौरिया व खादी ग्रामोद्योग विभाग के सेवानिवृत्त तथा वर्तमान स्टॉफ उपस्थित रहे