डीएम ने पाइप लाइन बिछाने के कार्य का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त रोड को नया किए जाने के दिए निर्देश

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) नगर पालिका बलरामपुर में निर्माणाधीन सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) एक माह के अंदर संचालित होगा , डीएम विपिन कुमार जैन द्वारा निर्माणाधीन सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का व्यापक निरीक्षण किया गया, उन्होंने कार्यदाई संस्था को टेस्टिंग व कमीशनिंग, सभी कार्य पूर्ण करते हुए एक माह के अंदर एसटीपी संचालित किए जाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने नगर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के कार्य का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने लोगों से भी वार्ता किया एवं फीडबैक प्राप्त किया।उन्होंने कार्यदाई संस्था को क्षतिग्रस्त रोड में पुनः नया किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक अधिकारी , अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी महेश चतुर्वेदी , विनय कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *