Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा स्थित मदरसा फजले रहमानिया में 12 नवंबर 2025 को छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार और क्षेत्राधिकार पचपेड़वा जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। इसमें बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, बाल श्रम और यातायात नियमों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वुमेन पावर हेल्पलाइन (1090), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर हेल्पलाइन (1930), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), एंबुलेंस सेवा (108) और गर्भवती स्वास्थ्य सेवा (102) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी सरकारी लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए। टीम ने छात्राओं से उनकी समस्याएं पूछीं, जिस पर किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। सभी को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया और थाना स्तर पर गठित मिशन शक्ति केंद्र व महिला साइबर सेल के बारे में भी अवगत कराया गया।