अनुवेंद्र यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में

फोटो-अनुवेंद्र यादव

PRAYAGRAJ NEWS: शहर के क्रिकेट प्रशिक्षु अनुवेंद्र यादव का चयन कूच बिहारी ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। उत्तर प्रदेश की टीम चंडीगढ़ के विरुद्ध 16 नवंबर से सहारनपुर में अपना मुकाबला खेलेगी।
अंबेडकर विहार अपार्टमेंट चौफटका निवासी अखिलेश यादव एवं मंजू यादव के पुत्र अनुवेंद्र दायें हाथ के बल्लेबाज होने के साथ दायें हाथ के आफ ब्रेक गेंदबाज हैं। अनुवेंद्र ने क्रिकेट का प्रशिक्षण गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर यूपी अंडर-19 एवं अंडर-23 के पूर्व क्रिकेटर और बीसीआईआई लेवल वन कोच शिवम यादव से प्राप्त करते हैं। यह जानकारी शिवम यादव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *