वृद्धा व उसकी बेटी के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में एक के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति उसको व उसकी मां के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर निवासी सावित्री केसरवानी पत्नी संजय केसरवानी ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब उसकी मां ज्ञानमती पत्नी स्व राम गोपाल को पड़ोस का एक व्यक्ति गाली गलौज कर मारपीट करने लगा, पीड़िता का आरोप है कि बीच बचाव के लिए वह पहुंची तो विपक्षी उसके साथ भी मारपीट व अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पुलिस मुंडा पुत्र हरिश्चंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *