Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: विकास खण्ड कड़ा के अलीपुर जीता गांव में इन दिनों नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में के घटिया सामग्री व दोयम दर्जे की ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नाली निर्माण के जांच की मांग उच्चाधिकारियों से की है। विकास खण्ड कड़ा के अलीपुर जीता में नाली निर्माण का कार्य हो था है जिसमें सिंगल ईंट के सहारे नाली का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा मानकों को ताक पर रखकर नाली का निर्माण कराया जा रहा है । सिंगल ईंट के सहारे नाली में सिर्फ एक तरफ ईंटों का सहारा दिया जा रहा है दूसरी तरफ सिर्फ लोगो को दीवारों के सहारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है वही नीचे फर्श ईंट बिछाकर बनाई जा रही है। जबकि इसे आरसीसी बनाई जानी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के गुणवत्ता की जांच कराई जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है ।