जुगराजपुर कनैली में स्थापित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का किया गया शुभारम्भ

KAUSHAMB NEWS: जिला समन्वयक/कौशल विकास मिशन ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत आबद्ध प्रशिक्षण प्रदाता संस्था कॉल्विन मैनेजमेन्ट सॉल्यूशन प्रा0लि0 द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड मंझनपुर के जुगराजपुर कनैली में स्थापित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण केन्द्र में आंकाक्षी ब्लॉक के लाभार्थियों को फैशन डिजाइनिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन निधि शुक्ला, एम.आई.एस मैनेजर योगेन्द्र कुमार शुक्ला एवं केन्द्र प्रबन्धक सुनील तिवारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *