Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शंकरपुर क्षेत्र के गांव भगनापुर में आपसी कलह के चलते विवाहिता मकान के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से छत के कुंडे में लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई मायके वालों ने हत्या कर लटका देने का आरोप लगाते पुलिस को सूचना दी मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गांव भगनापुर निवासी आरती देवी 40 वर्षीय की शादी रोहित से हुई थी जिससे उसने दो पुत्री और एक पुत्र को जन्म दिया था।जिसने मकान के भीतर कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई हैं। ससुरालियों ने अपने को फसता देख उसके शव को छोड़कर भाग निकले पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंच कर जमीन पर पड़े बेटी के शव को देखकर आग बबूला हो गए उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। निरीक्षक उमेश चौरसिया के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा जांच में आपसी कलह के चलते आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।