Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पत्रकारों के गिरते स्तर के चलते हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न पर व्यक्त की गई चिंता
KAUSHAMB NEWS: भारतीय पत्रकार संघ पत्रकारों के समर्थन में हमेशा खड़ा दिखाई पड़ेगा पत्रकारों के मान सम्मान के लिए कलम से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी कौशांबी भारतीय पत्रकार संघ की एक बैठक जनपद मुख्यालय मंझनपुर में गुरुवार की दोपहर संघ के जिला अध्यक्ष सुबोध केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय सह संयोजक सुशील केसरवानी भी मौजूद रहे पत्रकारिता के गिरते स्तर पर बैठक में पत्रकारों ने चिंता व्यक्त की बैठक में पत्रकारों ने बताया कि बीते कई महीनो से पत्रकारों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है खबर लिखने के बाद पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं पत्रकारों की निष्पक्ष खबर रोकने के लिए पत्रकारों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है जिस पर पत्रकारों ने गहरी चिंता व्यक्त की है और पत्रकार हित के लिए आर पार लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर के चलते पत्रकारों का उत्पीड़न तेजी से बढ़ा है जो बड़ी चिंता का विषय है उपस्थित पत्रकारों ने एक सुर से कहा कि पत्रकारिता के स्तर को सुधारना होगा इस मौके पर भारतीय पत्रकार संघ के पत्रकारों का सदस्यता अभियान भी चला और नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ है. बैठक में मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कलम की आवाज दबाने वाले पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा लिखने वाले और पत्रकारों का शोषण करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और पत्रकार हित के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने पत्रकारों को सलाह दिया है कि वह निष्पक्ष तरीके से खबर की सच्चाई जानने के बाद सत्य खबर का प्रकाशन करें किसी प्रकार की द्वेष भावना से प्रेरित होकर गलत खबर का प्रकाशन पत्रकार ना करें उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि पत्रकारों का उत्पीड़न हुआ तो भारतीय पत्रकार संघ पत्रकारों के समर्थन में हमेशा खड़ा दिखाई पड़ेगा पत्रकारों के मान सम्मान के लिए कलम से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुशील केसरवानी सुबोध केसरवानी समसुल हसन बृजेंद्र केसरवानी राजकुमार गणेश साहू बृजेश कुमार केसरवानी उत्तम मिश्रा अनिल कुमार रामप्रसाद गुप्ता संजीव कुमार चौरसिया पुष्पेंद्र कुमार नेता तिवारी सुशील कुमार मिश्रा उर्फ बबलू रजनीश तिवारी मनोज कुमार मिश्रा शैलेंद्र कुमार मिश्रा नारायण देव तिवारी महेंद्र मिश्रा अनिल वर्मा महेंद्र शुक्ला सुनील कुमार केशरवानी अजीत कुमार कुशवाहा विष्णु सोनी सुशील कुमार यादव उर्फ मोनू अजीत कुमार दुबे सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.