Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में लाल किला के पास बम ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। नरायणपुर पटेल तिराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के नीचे कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर डॉ पटेल ने शहीदों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। इस कार्यक्रम में गुलाब चंद्र पांडे, तुलसीदास गुप्ता, बृजेश द्विवेदी, राम लखन मास्टर, कन्हैया लाल पाठक, कैलाश प्रजापति, रामनिवास पुरी, राकेश पटेल, पाखंडी विश्वकर्मा, कल्लू पटेल, गोविंद प्रजापति और राजू भारती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।