भगवान शिव के महामंत्र जाप में है सृष्टि का कल्याण:आचार्य संतोष

PRATAPGARH NEWS: बाबा घुइसरनाथ धाम के समीप पूरे दूधी रामगंज स्थित सुखसागर धाम में हो रही श्रीशिवमहापुराण कथा में रविवार भगवान शंकर की मनोहरी कथा को सुनकर श्रद्वालु शिव भक्ति के परमानन्द में दिखे। कथाव्यास प्रयागराज के आचार्य संतोष जी महराज ने कहा कि भगवान शंकर के महामंत्र के जाप में सदैव सृष्टि का कल्याण है। उन्होने कहा कि भगवान शिव ने संसार में ईर्श्या, द्वेश, भेदभाव , अनीत के विष का हरण किया। उन्होने कहा कि भगवान शंकर की स्तुति करने वाले प्राणी का प्राण संकट भी दूर हो जाया करता है। कथा व्यास आचार्य संतोष जी ने कहा कि शिव ही जगत के पालन हार है। उन्होने कहा कि शिव की आराधना सिर्फ उसी को फलीभूत हुआ करती है जो राग द्वेश से मुक्त हुआ करता है। उन्होने कहा कि भक्ति की साधना  सदैव पवित्र हुआ करती है। उन्होने कहा कि भगवान भय का हरण किया करते है। उन्होने बताया कि महादेव के मंत्र का जाप मनुष्य को सभी झंझावातों से छुटकारा दिलाया करता है। कथा के संयोजक देव नारायण मिश्र, श्याम नारायण मिश्र तथा अधिवक्ता मोनू पाण्डेय ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। सुषमा मिश्रा ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। सह संयोजक गिरिजाशंकर मिश्र व शिवशंकर मिश्र ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया। इस मौके पर के के शुक्ला, शीलम पाण्डेय, नीरज मिश्रा,रोहित पाण्डेय, धीरज मिश्रा, डॉ0 रामराज तिवारी, आचार्य राजेश मिश्र, गुडड् पाण्डेय, ममता, अंाचल , ज्योति पं0 कैलाशपति मिश्र, सुभाष पाण्डेय, सतीशचंद्र शुक्ला, श्रीप्रकाश मिश्र, विवेक शुक्ला, छेदीलाल शुक्ल, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *