Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र तिवारी ‘गुरुजी’ की 48 वीं जयंती
JAUNPUR NEWS: ज्योतिष के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपना अलग कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र तिवारी ‘गुरुजी’ की 48 वीं जयंती केक काटकर शुक्रवार की देर शाम एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय दुमदुमा ऊंचगांव में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जयंती के अवसर पर क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ किया गया। महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ज्योतिषाचार्य गुरुजी ने क्षेत्र के चौमुखी विकास की आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का सपना ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी साकार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में भागीदार बनना और लोगों के आंसू पोंछना उनके जीवन का उद्देश्य था। उन्होंने बताया कि ज्योतिषाचार्य का जीवन मानवता की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहा। अत्यंत गरीब तबके, जरूरतमंद और शोषित-वंचित समाज को खुशहाली प्रदान करके ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। बताया कि गुरुजी ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर लाने का काम किया। डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि परोपकार डॉ रमेश चंद्र तिवारी के जीवन का मूल मंत्र था। उन्होंने कहा कि अखिल ब्रह्मांड के कण- कण में अदृश्य एवं अखंड सत्ता के रूप में वह आज भी विराजमान हैं जिनकी अनुभूति करके यह शरीर रोमांचित हो जाता है। इस मौके पर प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी, शिवपूजन पांडेय, राजेश उपाध्याय, अमरजीत मिश्रा, विनोद पांडेय, विजय तिवारी, शुभम तिवारी, चंद्रभूषण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।