सिराथू में अंडर ब्रिज की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

रास्ता बंद करने पर दी धरना देने की चेतावनी
KAUSHAMB NEWS: सिराथू कस्बे के रेलवे लाइन पर अंडर ब्रिज बनाने व रास्ते  बंद करने का विरोध कर रविवार को व्यापारियों स्टेशन में प्रदर्शन किया और डीआरएम के नाम का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक गोपाल जी वर्मा को देते हुए रास्ता बंद करने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। सिराथू कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर पांच साल पहले ओवर ब्रिज बनने के बाद छोटे वाहनों के आवागमन सहित स्थानीय लोगों को  दिक्कतें होती हैं। ऐसे में अंडर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। दो वर्ष पूर्व रेलवे निर्माण खंड द्वारा दो बार सर्वे किया गया था। इसके बाद डेली ग्राम बनाकर भी भेजा गया। लेकिन अब तक अंडर ब्रिज बनाने का कार्य नहीं शुरू किया गया है। ऐसे में रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर दो और तीन का रास्ता बंद किया जा रहा है। जिसकी वजह से स्टेशन तक पहुंचाने के लिए लोगों को एक किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ेगा। समस्या को लेकर रविवार को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र केसरवानी व भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नुरुल इस्लाम, चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव सहित दर्जन भर नगर वासियों ने रास्ता बंद करने का  विरोध करते हुए स्टेशन में प्रदर्शन किया और डीआरएम मंडल प्रयागराज के नाम का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *