Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत थाना बलरई पुलिस ने रविवार को नुमाइश रोड स्थित संडे मार्केट क्षेत्र में महिलाओं, बालिकाओं व ग्रामीण नागरिकों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया स्कैम, डीपफेक वीडियो, OTP/QR कोड से जुड़ी ठगी जैसी बढ़ती साइबर अपराध विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या फिर www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े एहतियाती उपाय अपनाने, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है।