Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: कस्बा सराय खां निवासी 18 वर्षीय रजा पुत्र जफरूद्दीन पिछले चार दिनों से लापता है, जिससे परिवारजन परेशान हैं। परिजनों ने बताया कि 10 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे रजा घर से निकला था। वह नीली टी-शर्ट, नीली पैंट, काले जूते और सिर पर सफेद मुस्लिम टोपी पहने हुए था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास और बाज़ार में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया, परंतु रजा का कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर शनिवार को उसके बड़े भाई फरदीन ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।