Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: जनपद के ग्राम भीखेपुर में रविवार को रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा एक अहम बैठक की गई, जिसमें अहम निर्णय लिए गए, बैठक में संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर याद किया गया और बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान पर विशेष चर्चा हुई, इस मौके पर जिला अध्यक्ष बीरबल जाटव, मंडल प्रभारी तरुण भदोरिया, जिलाउपाध्यक्ष शनि परिहार, योगेश कुमार, छोटू भैया, उज्जवल भास्कर, लकी एडवोकेट, विश्राम सिंह गुर्जर, कमर खान, हरिकांत, सुरेश कुमार सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।