Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दंगल परम्परा को आगे बढ़ाने में शुक्ला परिवार को शुभकामनाएं:सतीश चंद दुबे
KUSHINAGAR NEWS: कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा तिवारी में रविवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ला के स्मृति में विराट दंगल कुश्ती और मेले का आयोजन किया गया कुश्ती में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश चंद दुबे केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री भारत सरकार उपस्थित रहे दिवंगत विधायक सुरेंद्र शुक्ला की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके बड़े पुत्र संजय शुक्ला और छोटे पुत्र विजय कुमार शुक्ला आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री सतीश चंद दुबे, विधायक पीएन पाठक के भाई सीपीएन पाठक, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और पूर्व सांसद गुड्डू पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस आयोजन को सफल बनाने में सभी ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। कुमरेश यादव (बीडीसी), गोल्डन शुक्ला, अमित कुमार शुक्ला, जितेंद्र देव शुक्ला, शिवम तिवारी, गौरव शुक्ला, सुनील शुक्ला और निक्कू शुक्ला सहित कई अन्य लोगों ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया। दंगल में बनारस, अयोध्या और गोरखपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।आये सभी अतिथियों को भाजपा नेता संजय शुक्ला व विजय शुक्ला ने स्वागत किया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश राव, अध्या पाण्डेय, सचिन पाठक, नुतन दुबे ,अमित मालवीय, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र तिवारी, दीपक पाण्डेय, बिरेंद्र सिंह सहित अधिक जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे1