किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, ऐसे में क्रेशरों के बंद होने ने संकट को और बढ़ा

LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिले में खण्‍डसारी विभाग के अधीन बंद पड़े क्रेशरों को तत्काल चालू कराने की मांग जोर पकड़ रही है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गन्ना क्रेशर शुरू न होने की वजह से किसान बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। संगठन ने बताया कि वर्तमान में खेती के लिए खाद, पानी, बीज, सिंचाई और अन्य जरूरतों पर किसानों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। क्रेशर बंद होने से किसान अपना गन्ना नहीं बेच पा रहे और महंगे ब्याज पर उधार लेकर खर्च चलाने को मजबूर हैं। बीकेयू ने कहा कि जिले के किसानों पर गन्ना मूल्य का लगभग 600 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है, ऐसे में यदि क्रेशर चालू हो जाएँ तो किसान अपना गन्ना बेचकर तत्काल नकद राशि प्राप्त कर सकेंगे और उसी से अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर पाएंगे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, ऐसे में क्रेशरों के बंद होने ने संकट को और बढ़ा दिया है। संगठन ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए खण्‍डसारी विभाग के बंद पड़े क्रेशरों को तत्काल संचालित कराया जाए, ताकि किसान अपना गन्ना बेचकर नकद भुगतान प्राप्त कर सकें और अपनी खेती व घर–गृहस्थी की जरूरतों को पूरा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *