Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हिंदुओं के पुरोधा परम श्रद्धेय अशोक सिंघल की नौवी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में संगम क्षेत्र में उनके चित्र पर अश्रुपूरित नेत्रों से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आयोजित भंडारे का प्रसाद वितरण किया। सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अशोक सिंघल अमर रहे अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा अशोक जी का नाम रहेगा और जय श्री राम का गगन भेदी उद्घोष लगाकर पूरे वातावरण को हिंदुत्व मय कर दिया। साथ ही साथ हिंदू संस्कृति के संवाहक बालासाहेब ठाकरे एवं लाला लाजपत राय के चित्र पर भी पुष्पांजलि कर उनको भी नमन किया।उपस्थित जन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव ने अशोक सिंघल जी के विशाल व्यक्तित्व से सब का परिचय कराते हुए उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो हिंदू हित में श्रेष्ठ निर्णय लेते हुए कार्य कर रही है उसे उन्होंने अशोक सिंघल जी के त्याग तपस्या और संघर्ष को आधार बताया। हिंदू नेता अनुराग संत ने अपने में अशोक सिंघल जी को श्वेत वस्त्र धारी संत बताते हुए उनके नेतृत्व में राम जन्मभूमि आंदोलन की भी चर्चा की।उक्त अवसर पर तीर्थ पुरोहित संघ के प्रदेश महामंत्री अमित, आलोक पांडे, विहिप नेता विनोद सोनकर, पार्षद नीरज गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर पाल, अजीत श्रीवास्तव, शेर सिंह शर्मा, अखिल त्रिपाठी, शैलेंद्र केसरी, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।