Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में मुसाफा चौकी के पास भैंसौली रोड मुसाफा पर जमीन धंसने से गिट्टी से लदा एक ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गया। यह घटना नहर के पास सड़क किनारे एक नाले के पास हुई, जहां ट्रक का पिछला पहिया गहरे गड्ढे में चला गया। ट्रक चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना उस समय हुई जब ट्रक नाले के किनारे से गुजर रहा था। सड़क का दूसरा हिस्सा नाले के कारण काफी गहरा खुदा हुआ है, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि यदि समय रहते ट्रक को रोका न जाता तो वह पलट जाता, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था और गिट्टी सड़क पर बिखर जाती। यह पूरा मामला चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर हुआ। ट्रक को निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनें और एक डंपर ट्रक बुलाया गया। हालांकि, गिट्टी के भारी वजन के कारण न तो जेसीबी मशीनें और न ही दूसरा ट्रक फंसे हुए वाहन को निकाल पाए। ट्रक अभी भी गड्ढे में फंसा हुआ है। इस घटना के कारण मुसाफा से भैंसौली की ओर आने-जाने वाला रास्ता बाधित हो गया है। सड़क के आधे हिस्से में नाला होने और आधे हिस्से में ट्रक फंसे होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भौली से या गुटैयाखेड़ा की तरफ से मुसाफा जाने के लिए लोगों को 2 किलोमीटर दूर से घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। ट्रक को रास्ते से हटाने के प्रयास जारी रहा है।