23नवम्बर को बिरसा मुंडा का भब्य जयंती मनाया जायेगी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: धरती के आबा कहे जाने वाले झारखण्ड में जन्मे महान क्रन्तिकारी बिरसा मुंडा का जयंती भब्य रूप से रज्जन कोल के अगुवाई में मनाया जायेगा। जयंती समारोह के लिए कैंथवल के आस पास के गाँवो में प्रचार प्रसार तेज हो गया है। जिसमें अपना मंच डेमोक्रेटिक बिरसा आर्मी के राष्ट्रीय सयोंजक एड. रज्जन कोल,विधान सभा प्रभारी बाबूलाल कोल,श्याम लाल कोल,संजय कोल,राम ललित कोल,अपना मंच कोराव मंडल प्रभारी शिवाकांत कोल,संजय कुमार बितनी पुर, हीरालाल कोल, छोटेलाल कोल,रमेश कोल आदि लोग मिलकर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में जुटे हुए है। रज्जन कोल का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कोल जाती को जनजाति का दर्जा दिया जाय। हर जगह कोल जाती के लोग जनजातीय समूह जैसी जीवन यापन जीने को मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *