Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की पुष्पांजलि
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने स्थानीय चौक स्थित पार्क में अमर शहीद प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की। ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहंुचे सांसद प्रमोद तिवारी ने स्वयं तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होने कहा कि देश की शक्तिशाली प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गंाधी ने वैश्विक पटल पर भारत की सम्प्रभुता एवं अखण्डता को लेकर निडर नेतृत्व का डंका बजाया। उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी ने गुट निरपेक्ष आन्दोलन की नेता के रूप में भारत की विदेश नीति को भी अजेय दिशा दी। उन्होने कहा कि आज के राजनैतिक नेतृत्व को आतंकवाद की लड़ाई में इंदिरा गांधी की राष्ट्र के प्रति समर्पण से सीख लेने की जरूरत है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इंदिरा जी ने दुनिया की किसी भी ताकत की परवाह न करते हुए आतंकवाद का फन कुचलने के लिए अपने जीवन का बलिदान भी दिया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए इंदिरा गांधी ने अमेरिकी उप निवेशवाद की भी जरा सा भी परवाह नही किया। उन्होने कहा कि भारत की महान सेना को इंदिरा गांधी के शौर्य भरे कार्यकाल में विश्व विजयी सेना होने का भी तकमा इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं तथा लोगों से देश की एकता व अखण्डता तथा भाईचारे की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध होने का आहवान भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने कार्यक्रम का संयोजन किया। आभार प्रदर्शन सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने किया। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेका। यहां उन्होने सर्वश्रेष्ठ पौराणिक धाम के रूप में विकास को लेकर विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा संचालित योजनाओं को देखा और सराहा। सांसद प्रमोद तिवारी ने पूरे गंगू मिश्र गांव में अधिवक्ता एवं पूर्व प्रधान दिनेश मिश्र की मां सावित्री देवी के निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना भी प्रकट की। लालगंज में पप्पू गुप्ता के संयोजन में सांसद प्रमोद तिवारी को एक कार्यक्रम में माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम कर व्यापारियों ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर उदयशंकर दुबे, शत्रुघ्न शुक्ला, डा0 ओमप्रकाश जायसवाल, कमला प्रसाद जायसवाल, राजेश गुप्ता, आशीष कौशल, धर्मराज गौतम, शेरू खां, पन्ने लाल पाल, दारा सिंह, छोटे लाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, पप्पू तिवारी, धीरेन्द्रमणि शुक्ला, आईपी मिश्र, अभिनव शुक्ला, अतुल शुक्ला, त्रिभु तिवारी, अतुलसिंह, राजेश निश्र, त्रिवेणीधर शुक्ल, अनिल महेश, शारदा बक्स सिंह, पिंटू मिश्र, मोनू पांण्डेय, अशोक शुक्ल, पवन पांण्डेय आदि रहे।