सीमेंट का बोल्डर गिरने से इलाज के दौरान युवक की मौत, चालक के विरुद्ध केस

KAUSHAMB NEWS: कोखराज थाना के सकाढा तिराहे के पास चालक की लापरवाही से गाड़ी में लदा सीमेंट बोल्डर गिरने से पीछे चल रहे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई , हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई , सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के मारूफपुर अंबहा निवासी रमेश चंद्र पुत्र रघुराज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका छोटा भाई राम स्वरूप मंगलवार की दोपहर 11 बजे के करीब बाइक से अपनी ससुराल पूरामुफ्ती थाना के जनका गांव जा रहा था , जैसे ही राम स्वरूप कोखराज थाना के सकाढा तिराहा के नजदीक पहुंचा तभी मोड पर अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही के कारण अचानक ब्रेक मार दिया जिससे उसमें लदा सीमेंट बोल्डर गिर जिसके कारण राम स्वरूप गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई , जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने राम स्वरूप को मृत घोषित कर दिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *