बाबा कंबर शाह वारसी ने मंत्री संजय निषाद को 2027 में पुनः मंत्री बनने का दिया आशीर्वाद

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद से सैय्यद हाजी वारिस अली शाह (र.अ.) सरकार आलमपनाह के फकीर मीरजापुर के बाबा कंबर शाह वारसी ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान बाबा कंबर शाह ने मंत्री संजय निषाद को आशीर्वाद दिया। मुलाकात के दौरान बाबा कंबर शाह वारसी ने सरकार आलमपनाह वारिस पाक की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वारिस पाक का संदेश हमेशा सद्भाव, प्रेम और सूफ़ी एकता पर आधारित रहा है। उन्होंने बताया कि वारिस पाक अक्सर कहा करते थे कि “जो राम है वही रहीम है” यही संदेश देवा शरीफ को हिंदू–मुस्लिम एकता का केंद्र बनाता है। बाबा कंबर शाह वारसी ने मंत्री संजय निषाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 2027 में पुनः मंत्री पद प्राप्त होने का आशीर्वाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *