Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नई टीम को शपथ, एजेंटों की बड़ी संख्या में रही उपस्थिति
FATEHPUR NEWS: बिन्दकी नगर के कुंवर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एल आई ए एफ आई) के नेतृत्व में बिंदकी शाखा के एलआईसी अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लियाफी के जोनल अध्यक्ष सीपी श्रीवास्तव की देखरेख में एलआईसी एजेंट यूनियन का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में हरीलाल यादव को अध्यक्ष, जबकि सहदेव कुमार को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, रामराज मौर्य, पुष्पराज सिंह तथा सचिव पद पर देवेंद्र कुमार, अवध बिहारी द्विवेदी, शिव सिंह और अनूप कुमार को शामिल किया गया। महिला अभिकर्ता सुनैना देवी को भी संगठन में शामिल कर सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एलआइसी एजेंट उपस्थित रहे। बिंदकी ब्रांच के शाखा प्रबंधक जेपी दीक्षित ने कहा कि एजेंटों की समस्या और संकट के समय यूनियन हमेशा साथ खड़ी रहती है। कई निजी कंपनियां एलआइसी के खिलाफ दुष्प्रचार करती हैं, ऐसे में संघ पर लोगों का भरोसा ज्यादा रहता है। उन्होंने बताया कि कई अभिकर्ताओं को शाखा से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी तक नहीं है, जबकि रोज लक्ष्य लेकर काम करने वाले अभिकर्ता 60–65 वर्ष की उम्र में 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। अभिकर्ताओं की मेहनत के कारण बिंदकी शाखा ने मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक शशांक त्रिवेदी, सुदीप त्रिपाठी, सभी विकास अधिकारी तथा ओम जी श्रीवास्तव, विकास सिंह, नितिन राज, वीर सिंह, सुनील राम त्रिपाठी सहित कई एजेंट मौजूद रहे।