विद्या निकेतन का छात्र राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ खीरी। स्थानीय विद्यालय विद्या कुँवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के छात्र अनस खान  कक्षा 7 ने एन०टी०पी०सी० द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय , नगर तथा अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है।अनस खान को प्रशस्ति पत्र तथा दो हज़ार नकद देकर सम्मानित किया गया।इस ऊर्जा संरक्षण जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 नवम्बर 2025 को प्लूटो ऑडिटोरियम इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया था।विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने छात्र की सराहना करते हुये छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *