Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर हजारों की नकदी व लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच के लिए आवश्यक नमूने जुटाए। उदयपुर थाना क्षेत्र के दलापट्टी बैजलपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र विजय जीत सिंह एलआईसी एजेंट हैं।पीड़ित विनय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह बुधवार की रात परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। इसी बीच अज्ञात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हो गए। कटर से ताला काटकर कमरे में घुस गए। अलमारी का लाक तोड़ डाला और उसमें रखी 75 हजार की नकदी तथा परिवार के लाखों रुपए का जेवरात चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह कमरे में बिखरा सामान देख स्वजन अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने आवश्यक नमूने जुटाए। पीड़ित विनय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।