सपा नेताओं के आपत्तिजनक फोटो प्रकाशित होने के विरोध में प्रदर्शन

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव एवं उनके परिवार के खिलाफ एक समाचार पत्रिका द्वारा उनके परिवार के खिलाफ एक समाचार पत्रिका द्वारा अशोभनीय और अभद्र समाचार और टिप्पणी करके छवि खराब करने के विरोध में गुरूवार को कलेक्टेट में जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुये कलेक्टेट में सांकेतिक न्यूज मैगजीन को जलाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि न्यूज मैगजीन ने नेताजी मुलायम सिंह यादव का नाम पौराणिक संदर्भो से जोड़कर उनका अपमान किया है। कहा कि समाजवादी लोग कभी अपने नेताजी का अपमान बर्दाश्त नही करंेगे। प्रदर्शन में अतीक खान, प्रिन्स राव, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, संतोष गोयल, दुर्गा प्रसाद सिंह, गोविन्दा सोनकर, रवि सोनकर, अंकित यादव, नितीन तिवारी, अर्जुन सोनकर, बबलू अली, जयप्रकाश, रोहन, मेवालाल प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *